फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two real brothers imprisoned for three years for assault

मारपीट के मामले में दो सगे भाइयों को तीन वर्ष की कैद

Fri, 29 Jul 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers imprisoned for three years for assault
श्रावस्ती। प्रानपुर गांव में 21 वर्ष पूर्व हुए मारपीट के मामले में गुरुवार को एसीजेएम न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। इस मामले में दो भाइयों को तीन वर्ष की कैद व 11,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर निवासी शिवमगन तिवारी व नान्ह तिवारी के विरुद्ध 21 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के पकड़िया निवासी रामकुमार यादव ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इसकी विवेचना के बाद पुलिस द्वारा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर चार्जशीट भेजा था। इस मामले में अभियोजन की पैरवी सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज पांडे द्वारा की गई। जिनकी दलीलों व गवाहों के बयान के आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने शिवमगन तिवारी व नान्ह तिवारी पर दोष सिद्ध करते हुए दोनों भाइयों को तीन वर्ष की कैद व 11,500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed