{"_id":"5e88ab868ebc3e728d3a9157","slug":"two-months-amount-reached-in-39118-pensioners-account-srawasti-news-lko516471582","type":"story","status":"publish","title_hn":"39118 पेंशनरों के खाते में पहुंची दो माह की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39118 पेंशनरों के खाते में पहुंची दो माह की रकम
विज्ञापन
श्रावस्ती। लॉकडाउन के चलते पेंशनार्थियों को परेशानी न हो। इसके लिए जिले के 39118 निराश्रित महिला, दिव्यांग व वृद्धा पेंशनार्थियों की दो माह की एडवांस पेंशन उनके खाते में पहुंच गई है। समय से पहले ही पेंशन मिलने से इन सामाजिक रूप से कमजोर लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां तक कि अब धीरे-धीरे कुछ लोग अपनी पेंशन निकालने के लिए बैंकों का रुख कर रहे हैं। वहीं, बैंक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनकी पेंशन उनके खाते में सौंप रहे हैं।
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में सभी घरों की अर्थ व्यवस्था बिगड़ी है। लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। घरों में बैठे-बैठे खाद्यान्न की कमी भी सामने आ रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन व सामाजिक सहयोग से उनकी यह कमी पूरी हो जा रही है। वहीं, सबसे अधिक समस्या सामाजिक रूप से कमजोर वृद्धा, दिव्यांग व निराश्रित महिलाओं की है जिन्हें, घरों में रहना पड़ रहा है और उनके पास सहयोग के लिए कोई अन्य व्यवस्था नहीं है।
ऐसे में सरकार ने जिले के 39118 सामाजिक पेंशन धारियों का दो माह की एडवांस पैसा ऑनलाइन उनके खाते में भेज दिया है, ताकि वह छोटी-छोटी जरूरत को आसानी से पूरा कर सकें। इसकी सूचना भी विभाग की ओर से अपने पेंशनधारियों को दे दी गई है। पैसा खाते में आने की सूचना के साथ ही लाभार्थी अब धीरे-धीरे बैंकों का रुख कर रहे हैं। वहां वह पेंशन का पैसा निकाल कर अपना जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं। इस संबंध में सीडीओ अवनीश राय बताते हैं कि वृद्धा, दिव्यांग व निराश्रित पेंशनधारियों के खाते में अप्रैल व मई का पैसा भेजा गया है, ताकि उन्हें लॉकडाउन में समस्या न हो।
विज्ञापन
इन्हें मिला लाभ
वृद्धा पेंशनार्थी 19818
दिव्यांग पेंशनार्थी 4165
निराश्रित महिला 15135
सभी के खाते में एक एक हजार रुपये
सभी पेंशनार्थियों की कुल संख्या जिले में 39118 है। सभी के खाते में 500-500 रुपये प्रतिमाह की दर से एक हजार रुपये दो माह पेंशन की रकम भेजी गई है। इसकी सूचना भी निदेशालय को भेज दी गई है।
- चमन सिंह, जिला प्रोबेशन व नि:शक्त जन कल्याण अधिकारी