फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two laborers were thrown down from the tractor-trolley

Shravasti News: दो मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिराया

Sun, 27 Aug 2023 04:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 27 Aug 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Two laborers were thrown down from the tractor-trolley
इकौना (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर, लेंगड़ी मोड़ व माजरे के 32 मजदूर शनिवार को इकौना कस्बे में काम करने गए थे। जहां से सभी देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली से लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राॅली इकौना थाना क्षेत्र के परसौरा गांव के निकट पहुंची, तभी ट्राॅली में मौजूद दो गुटों में विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट के मजदूरों ने गोपालपुर के लंगड़ी मोड़ निवासी रोहित (22) व कन्हैया लाल (30) को ट्राॅली से धक्का दे दिया। जिससे दोनों मजदूर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर रुके बिना वाहन व मजदूर सहित अपने घर चला गया। संवाद
विज्ञापन


करंट लगने से कांवड़िया झुलसा, रेफर
इकौना (श्रावस्ती)। गिलौला के कोट मुबारकपुर से शनिवार रात कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह कांवड़ यात्रा इकौना के सीताद्वार पहुंची। जहां से सभी जल लेकर रविवार सुबह पांच बजे गोंडा जिले के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ महादेव जलाभिषेक करने के लिए निकले थे। इस दौरान गिलौला निवासी सुनील उर्फ पुत्तन (22) ने लोहे की छड़ी में धर्मध्वज ले रखा था। सीएचसी इकौना के निकट उसका झंडा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed