फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two found infected in Shravasti, four became healthy

श्रावस्ती में दो मिले संक्रमित, चार हुए स्वस्थ

Fri, 23 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two found infected in Shravasti, four became healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। जांच के दौरान मिलने वाले मरीजों की अपेक्षा स्वस्थ होने वाली की संख्या अधिक है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं चार लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। उधर कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए भी लोग शासन की ओर से जारी प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के कहीं भी खड़े देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय कोरोना संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जमुनहा के रहमतु गांव व गिलौला के कटहा में एक एक लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं सिरसिया एसएसबी कैंप में तैनात एक जवान, जमुनहा के मोहनलालपुर निवासी एक युवक व हरिहररानी के मटखनवा में एक तथा लालपुर महरी में एक व्यक्ति कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 37 पर पहुंच गई है। जिले में अब तक 106206 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 104062 की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। कुल 1066 लोग संक्रमित मिले थे। इनमें से जहां 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1016 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में कुल 204 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए थे। इनमें से मौजूदा समय 25 जोन अब भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें इकौना में बारह, गिलौला में तीन, भंगहा में एक, जमुनहा में दो, सिरसिया में दो व भिनगा में पांच कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। उधर कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए भी लोग शासन की ओर से जारी प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के कहीं भी खड़े देखे जा सकते हैं।

वहीं सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अब तक कोई दवा नहीं आई है। सावधानी बरत कर ही इसके खतरे से बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह एहतियात बरतें व कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करें ताकि जिले को कोरोना मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed