फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   two died in road accident

अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में दो की मौत

Fri, 15 Nov 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
तुलसीपुर/ जमुनहा (श्रावस्ती)। वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गोपाला सराय निवासी किसान गुरुवार देर शाम खेत में पानी लगा कर घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घयाल किसान को भिनगा जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य हादसे में मल्हीपुर बहराइच मुख्य मार्ग स्थित रानीसीर के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रामा सेंटर लखनऊ में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम असनी के मजरा गोपाला सराय निवासी अबरार उर्फ भगोले (40) पुत्र अब्दुल अजीज गुरुवार को अपने गेहूं के खेत में पानी लगा रहा था। जहां से देर शाम वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह चक मार्ग पर पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने अबरार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद लोतंत ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं साथ में मौजूद परिवारीजनों ने अबरार की हालत गंभीर देख उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अबरार को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसका पोस्टमार्टम करवाया।
बाद में शव परिवारीजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता अब्दुल अजीज की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य घटना में जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग पर बदला रानीसीर के मध्य बनी पुलिया के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने दूसरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में बहोरवा निवासी रामसमुझ (38) पुत्र सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय ने बाइक की डिग्गी से गाड़ी के कागज निकाल कर युवक की पहचान की।

इसके बाद युवक के परिवारीजनों को हादसे की सूचना देकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे पिता सीताराम व भाई युवक को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल बहराइच पहुंचे। यहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज से पूर्व उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed