फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   two died from electric shock

करंट की चपेट में आने से अलग अलग स्थानों पर दो की मौत

Wed, 26 Jun 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
two died from electric shock
जमुनहा/कटरा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर चौराहे पर नई लाईन खींचते समय पटना निवासी एक व्यक्ति बिजली की चपेट में आ गया। आनन फानन में उसे बहराइच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इकौना के कटरा बाजार निवासी एक युवक पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ही स्थानों पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी अवधेश प्रताप सिंह उर्फ छोटू (22) पुत्र राम प्रताप सिंह मंगलवार शाम बैरियर चौराहे पर नई लाइन के विद्युत पोल पर तार खींच रहा था। अचानक पोल झुक कर टूट गया। जिससे केबल पुरानी हाई टेंशन लाइन से छू गई। जिससे वह करंट की चपेट में आने से नीचे आ गिरा। आसपास मौजूद अन्य कर्मियों द्वारा अवधेश के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे सीएससी मल्हीपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परंतु परिवारीजन डॉक्टरों की बात न मानकर उसे जिला चिकित्सालय बहराइच ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने अवधेश को मृत बताया। परिवारीजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इकौना थाना क्षेत्र के कटरा चौकी अंतर्गत कटरा बाजार निवासी राम किशन (25) पुत्र भूरे बुधवार सुबह घर में पंखे का प्लग लगा रहा था। तार कटा होने के कारण राम किशन बिजली की चपेट में आ गया।

जानकारी होने पर परिवारीजन उसे सीएससी इकौना ले गए। जहां हालत खराब होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों द्वारा शव को घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed