फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two coronas infected found in Shravasti , 10 become healthy

श्रावस्ती में दो मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए स्वस्थ

Fri, 09 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two coronas infected found in Shravasti , 10 become healthy
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में जिले में दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं दस लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया है। जिले में अब तक कुल 1018 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 62 अब भी एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में इकौना के मोहम्मदपुर राजा निवासी एक व जमुनहा के नारायनपुर जोगिया निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को जिले के दस लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें भिनगा के खलवा बाजार निवासी चार, इकौना के कंजड़वा निवासी एक, इकौना के शास्त्रीनगर निवासी दो व सिरसिया बाजार निवासी तीन लोग शामिल हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया है। जिले में अब तक 50103 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 35150 की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक कुल 1018 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 62 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 204 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं, इनमें से 19 जोन अब भी सक्रिय हैं।

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय एहतियात बरतना है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed