फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   two absent from duty

टीकाकरण स्थल से नदारद मिली आंगनबाड़ी व आशा

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
two absent from duty
श्रावस्ती। जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसका डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने मंगलवार को जायजा लिया। इस दौरान टीकाकरण स्थल से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारद मिलीं। इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए ठीक ढंग से कार्य करने की नसीहत दी। साथ ही मिली खामियों को दुरुस्त कर शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सिरसिया के राजपुर मोड़ स्थित टीकाकरण सत्र स्थल का जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात आशा सोनी देवी, पूनम देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता देवी नदारद मिली। डीएम के निरीक्षण की सूचना पर पहुंची एएनएम से डीएम ने टीकाकरण स्थल से अनुपस्थिति का कारण पूछा।
विज्ञापन

इस पर एएनएम ने बताया कि वह पास के ही गांव में टीकाकरण कर रही थी। इस पर डीएम ने टीकाकरण स्थल में उपस्थित होकर पहले लक्षित बच्चों का टीकाकरण करने व बाद में गांवों जाकर टीका लगाने का निर्देश दिया। दोपहर तक टीकाकरण शुरू न होने पर डीएम ने सुपरवाइजर रामसुभग यादव, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 08 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इस दौरान डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. प्रिया बंसल ने बच्चों का टीकाकरण कराया। इसके बाद डीएम ने सिरसिया के ही हाकिम पुरवा व भोजपुर बिल्ली के प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया।
जहां डीएम ने आरसीएच रजिस्टर, हेड काउंट सर्वे एवं तैयार की गई ड्यूलिस्ट देखी। सर्वे तथा ड्यूूलिस्ट सही से तैयार न होने पर फटकार लगाते हुए सही से कार्य करने, सभी लक्षित बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। टैलीशीट का निरीक्षण करने पर पता चला कि 24 बच्चों को टीकाकरण होना था।

इसमें से 08 बच्चों का ही टीकाकरण हुआ था। इस दौरान डीएम ने मौजूद कर्मचारियों को गर्भवती का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, शुगर, प्रोटीन सहित अन्य सभी जांच करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed