फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tubewell faulty, repair not being done

नलकूप खराब, नहीं हो रही मरम्मत

Tue, 22 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Tubewell faulty, repair not being done
श्रावस्ती। दिसंबर बीतने को है, गेहूं की बोआई कर चुके किसान अब उसे सींचने के लिए परेशान हैं। वहीं खराब पड़े राजकीय नलकूप किसानों की समस्या बढ़ा रहे हैं। इससे किसान निजी पंपिंग सेटों के सहारे गेहूं की सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे किसानों को उपज की लागत बढ़ने का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से हर खेत को पानी देने का दावा जिले में बेमानी साबित हो रहा है। कई कई माह से खराब पड़े राजकीय नलकूपों की मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण किसान परेशान हैं। वहीं इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी जानकारी से भी इंकार कर रहे हैं। किसानों का दावा है कि खराब नलकूपों की शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। इसे अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में गेहूं की फसल को पानी की जरूरत है, वहीं राजकीय नलकूपों के खराब होने से निजी पंपिंग सेट के सहारे फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। ऐसे में फसल की लागत बढ़ जाएगी। ऐसी स्थिति कमोवेश जिले के सभी क्षेत्रों में देखी जा सकती है। जहां लगे राजकीय नलकूप कहीं यांत्रिक दोष तो कहीं विद्युत खराबी के कारण बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनहा क्षेत्र के ग्राम इमिलिया करनपुर में चार राजकीय नलकूप स्थापित हैं। इनमें से एक कटवा गांव में, दूसरा बड़ा करनपुर, तीसरा सुबराती पुरवा व चौथा इमलिया गांव में स्थापित है। यह चारों राजकीय नलकूप विगत कई माह से खराब हैं। जिससे किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए निजी पंपिंग सेटों का सहारा लेना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। उधर जमुनहा के धूमबोझी गांव के मजरा अहिरा में वर्ष 2018- 19 में नवीन नलकूप परियोजना के तहत राजकीय नलकूप की स्थापना कराई गई थी। यह नलकूप मात्र एक सीजन ही अपनी सेवा दे सका।
इसके बाद से तकनीकी खराबी के कारण नलकूप का संचालन बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की। इसके बावजूद न तो इसकी मरम्मत कराई गई, और न ही कोई अन्य व्यवस्था ही हुई। इसके चलते प्रत्येक मौसम में किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए निजी पंपिंग सेटों का सहारा लेना पड़ रहा है।

जिला सिंचाई बंधु समिति की बैठक में कई बार खराब नलकूपों की सूची तलब कर उनकी मरम्मत कराने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। यह नलकूप किन कारणों से खराब हैं, उनकी जांच कराकर इन्हें ठीक कराया जाएगा। - योगानंद पांडेय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed