फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Truck rammed into tea shop, people survived

Shravasti News: चाय की दुकान में घुसा ट्रक, बचे लोग

Sat, 29 Nov 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 29 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Truck rammed into tea shop, people survived
इकौना के एयरपोर्ट चौराहे पर दुकान में घुसा ट्रक।- संवाद
कटरा। बहराइच से बलरामपुर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक शुक्रवार सुबह बौद्ध परिपथ पर एयरपोर्ट तिराहे के पास अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने से हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टक्कर के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन



एयरपोर्ट तिराहा निवासी पिंटू पांडेय ने बताया कि रोजाना की भांति शुक्रवार सुबह वह अपनी चाय की दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे। मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग उनकी दुकान पर चाय पीने आते हैं। इस दौरान अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक बिजली का खंभा व ढाबली को रौंदते हुए उनकी दुकान में घुस गया।
विज्ञापन


मिंटू ने बताया कि गनीमत रही कि ट्रक दुकान के आगे लगे पेड़ से टकराकर रुक गया और बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक भाग गया। मिंटू ने बताया कि अगर हादसा चंद मिनट बाद होता, तो कइयों की जान चली जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में स्वामीनाथ की ढाबली व टेंट का सामान और साथ ही उनकी चाय की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एचटी लाइन का खंभा टूटने से दर्जनों लोगों के घर की आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed