फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   truck hit bike In Shravasti father died while son was injured they returning home from hospital

UP News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पिता की मौत... बेटा घायल, अस्पताल से लौट रहे थे घर

Sun, 13 Apr 2025 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 04:05 PM IST
सार

श्रावस्ती में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। बेटे ने बताया कि वह पिता का इलाज करवा करके अस्पताल से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन
truck hit bike In Shravasti father died while son was injured they returning home from hospital
अस्पताल में मौजूद परिवार के लोग व पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


हादसा गिलौला थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर पांडेयपुरवा के निकट हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही चंद्रावा के मजरा गुरदास पुरवा गांव निवासी राकेश कुमार (40) की तबियत खराब थी। शनिवार की शाम वह अपने पुत्र अंकित (18) के साथ इकौना इलाज कराने गए थे। वहां से रात में बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: रफ्तार से आई मौत... मासूम समेत परिवार के पांच लोगों की टूट गई सांसें; खाटूश्याम के दर्शन को जा रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडेय पुरवा के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हेलमेट लगाने के कारण अंकित को हल्की चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला पहुंचाया। वहां राकेश ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। अंकित की हालत सामान्य होने पर उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष जयहरि मिश्र बताया कि आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। सीसीटीवी आदि की मदद से चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed