Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tricolor Yatra was taken out and the bravery of the army was saluted

Shravasti News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया नमन

Sat, 24 May 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 24 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra was taken out and the bravery of the army was saluted
 गिरंट में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। 
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का उद्घोष किया।
विज्ञापन

बाबा गंगा दास मंदिर बुध बाजार से हरदत्तनगर गिरंट बाजार तक भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मिश्रीलाल वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से निकाली जा रही इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना के शौर्य को नमन करना है। सेना के वीर जवानों ने अपनी जान पर खेल कर पाकिस्तान की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। दुश्मन देश में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेना को खुली छूट दी थी, जिससे सेना के सभी ऑपरेशन सफल हुए। तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम, जिला पंचायत सदस्य विशंबर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मंटू यादव, रामचंद्र यादव, रमेश सिंह, प्रमोद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed