फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tribute paid to martyrs on Police Memorial Day

Shravasti News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 22 Oct 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs on Police Memorial Day
श्रावस्ती। पुलिस स्मृति दिवस पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शहीदों को सलामी देकर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसपी प्राची सिंह ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 21 अक्तूबर, 1959 को हॉट स्प्रिंग (लद्दाख) में चीनी हमला हुआ था। छोटे से गश्ती दल को वहां पहले से भारी संख्या में मौजूद चीनी फौज ने घेर लिया। हालांकि धोखे से भरे इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे, लेकिन उन्होंने चीनी फौज का जिस बहादुरी से मुकाबला किया, वह इतिहास में दर्ज हो गया। तभी से हर वर्ष 21 अक्तूबर को दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

बताया कि पुलिस समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 264 अमर शहीद पुलिस कर्मियों की याद में दो मिनट का मौन रख अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वहीं इस वर्ष प्रदेश पुलिस के तीन जवान ड्यूटी के दौरान कर्तव्य-परायणता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे, इकौना संतोष कुमार सहित सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित काफी संख्या में अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed