{"_id":"5fe224978ebc3e41d23b9160","slug":"trees-cut-from-public-land-srawasti-news-lko5562249200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक भूमि से काट रहे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक भूमि से काट रहे पेड़
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील क्षेत्र में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। जिनकी ओर से बगैर परमिट पेड़ों को काटा जा रहा है। इतना ही नहीं माफिया सार्वजनिक भूमि व मार्ग की पटरियों पर लगे पेड़ों को भी काट रहे हैं। वहीं इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी जानकारी न होने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ क्षेत्र के कानी बोझी व अमरहवा में देखने को मिला।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कानीबोझी से भगवानपुर चौराहे जाने वाले मार्ग के किनारे यूकेलिप्टिस के पेड़ लगे हैं। इसे भगवानपुर निवासी ठेकेदार की ओर से काट लिया गया। यह सभी पेड़ पीडब्लूडी के बताए जा रहे हैं। ठेकेदार ने बिना परमिट व विभाग को सूचना दिए इन पेड़ों को ट्रैक्टर ट्रॉली से उठवा लिया। ऐसा ही हाल थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर के मजरा अमरहवा में देखने को मिला।
जहां ककरदरी अब्दुल्लागंज मुख्य मार्ग के उत्तर की ओर ग्राम पंचायत में तालाब की पटरी पर लगे नीम व पीपल के दो पेड़ गांव निवासी ने ही काट कर उठा लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल व प्रधान को दी। इसके बावजूद जिम्मेदार मौन रहे। इस बारे में तहसीलदार जमुनहा नारायण सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी, यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।