फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Trees are the jewel of the earth, they get life from them

धरती के गहना हैं वृक्ष, इनसे मिलती प्राणवायु

Sat, 05 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Trees are the jewel of the earth, they get life from them
कलेक्ट्रेट परिसर में पौध रोपण करते डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। वृक्ष धरती का गहना हैं। जिनसे हमें प्राण वायु मिलती है। आज अंधाधुंध पेड़ों की हो रही कटान के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। जिसे संतुलित करने के लिए आवश्यक है कि सभी लोग अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधरोपण करें। यह बातें शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में गुलमोहर का पौध लगाने के दौरान डीएम ने कही।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी टीके शिबु सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वैदिक काल से ही हमारे यहां वृक्षों का महत्व रहा है। तभी इनकी पूजा की जाती है। शास्त्र में भी वृक्ष को पुत्र के समान माना गया है। इसलिए जब भी मौका मिले। पौधरोपण करने में पीछे न रहें। साथ ही उनकी सुरक्षा व संरक्षा भी करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 57 लाख 16 हजार 448 पौधे लगाया जाना है। इसके लिए विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित कर पौधरोपण शुरू कराया गया है। अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने कहा कि वन पृथ्वी पर जीवन के लिए अनिवार्य हैं। यह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पूर्णतया सहायक होते हैं। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, एसडीएम प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने मातहतों संग किया पौधरोपण
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान एसपी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। एसपी ने कहा कि आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है पर्यावरण संकट के मुद्दे पर आम जनता को जागरूक करने की। हमने पर्यावरण वन्य जीव जंतुओं और मानव समाज का सीधा रिश्ता आम आदमी की समझ के मुताबिक समझाने का प्रयास सरल व वैज्ञानिक दृष्टि से किया है।

आज आवश्यकता है एक ऐसे अभियान की जिसमें हम सब स्वप्रेरणा से सक्रिय भागीदारी निभाए। वहीं एएसपी बीसी दुबे के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण हुआ। इसके साथ ही जिले के सभी थाना व चौकी में प्रभारियों के नेतृत्व में मातहतों द्वारा पौधरोपण किया गया। वहीं एसएसबी 42वीं वाहिनी ई कंपनी कोदिया के आउट पोस्ट जमुनहा बीओपी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक गणेश राम के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल भैरव लाल, कांस्टेबल अजय कुमार व संजीव वर्मन आदि ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed