{"_id":"6ab8192cf0bae2506504186e","slug":"tree-falls-on-roof-elderly-man-dies-five-injured-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123367-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: छप्पर पर गिरा पेड़, वृद्ध की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: छप्पर पर गिरा पेड़, वृद्ध की मौत, पांच घायल
Sun, 27 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
दयाराम।- फाइल फोटो
तुलसीपुर। जिले में तीन दिन से तेज हवा के साथ जारी झमाझम बारिश के बीच मल्हीपुर क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव में बरगद का विशाल पेड़ छप्पर के घर पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वृद्ध सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पांच घायलों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में जारी है।
सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदरखा बुजुर्ग के मजरा लोनियनपुरवा निवासी हरीराम चौहान (60) शनिवार दोपहर बारिश के दौरान परिवार के साथ छप्पर के घर में बैठे थे। उनके साथ उनका बेटा अमरनाथ (35), पोता सुनील (16) व बहू मीना (30) भी मौजूद थीं। उनके घर आए मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखैया निवासी रिश्तेदार दयाराम (75) व दयाराम की बहू कलावती (55) भी पास में बैठी थीं।
सभी पारिवारिक बातों में मशगूल थे कि अचानक गूलर का विशाल पेड़ छप्पर पर गिर गया। पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई और सभी मलबे में दब गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियां काटकर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल दयाराम को परिजन मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया। हादसे की सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। दयाराम के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया।