फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Traffic stopped on Gillula Khutehna road

गिलौला खुटेहना मार्ग पर आवागमन बंद

Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on Gillula Khutehna road
गिलौला (श्रावस्ती)। जिले में ओवर लोड वाहनों पर पुलिस व परिवहन विभाग नकेल नहीं कस पा रहा है। इनके चलते कई प्रमुख मार्ग जर्जर हो चुके हैं। शनिवार रात गिलौला खुटेहना मार्ग पर ओवर लोड वाहन गुजरने से मुख्य सरयू नहर पुल का पिलर व अप्रोच मार्ग धंस गया। इससे मार्ग पर दुर्घटना की संभावना बन गई है। इससे वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। पुल धंसने से करीब पांच लाख लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय भिनगा को देवी पाटन मंडल मुख्यालय गोंडा से जोड़ने वाले गिलौला खुटेहना मार्ग पर गिलौला थाने के निकट मुख्य सरयू नहर स्थित है। इस पर बने पुल से शनिवार देर रात ओवरलोड भारी वाहन गुजरा था। इसके चलते नहर पुल का पिलर व अप्रोच मार्ग धंसने के साथ ही दोनों तरफ दरार आ गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रविवार भोर गिलौला पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने पुल पर बैरिकेडिंग लगा दी है। इससे मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। जिससे करीब पांच लाख लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग बहराइच के गांवों को भी गिलौला से जोड़ता है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने डीएम टीके शिबू से हस्तक्षेप कर अविलंब पुल की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों का गिलौला से कटा संपर्क
गिलौला में मुख्य सरयू नहर पुल धंसने व पुल पर आवागमन रोक दिए जाने के कारण बहराइच के बीरपुर, थवई, पकड़ी कला, निपनिया, डेरवा हरबंसपुर, चंदई पुर, सेनवाहे, सेवढ़ा, चंदवापुर, भिठिया व श्रावस्ती के रेडगवां, रानीपुर, बल्गर पुरवा, दंदौली, चंद्रावां, मैदाचक, भिखारीपुर मसढ़ी आदि गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इन गांव के लोगों का गिलौला आने का एक मात्र यही मार्ग था। अब बड़े वाहनों को खुटेहना के स्थान पर पयागपुर मोहनीपुर इकौना मार्ग से होकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed