{"_id":"644c0103e43b69663909d654","slug":"traffic-problem-of-jamunha-and-ikouna-residents-will-be-resolved-soon-srawasti-news-c-13-1-206326-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जल्द दूर होगी जमुनहा व इकौना वासियों की आवागमन समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जल्द दूर होगी जमुनहा व इकौना वासियों की आवागमन समस्या
Fri, 28 Apr 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। आवागमन की समस्या से जूझ रहे इकौना व जमुनहा वासियों की समस्याओं का जल्द ही निराकरण होगा। अब उन्हें मुख्यालय भिनगा आने के लिए निजी व डग्गामार वाहनों के सहारे नहीं रहना होगा। इसके लिए इन दोनों मार्गों पर निजी बसों की परमिट जारी की गई है।
जिला गठन के समय श्रावस्ती में बहराइच का पयागपुर व विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र भी शामिल किया गया था। तब लोगों को मुख्यालय भिनगा लाने के लिए पयागपुर बाया इकौना, गिलौला, लक्ष्मणपुर भिनगा के लिए निजी बसों का संचालन प्रारंभ कराया गया था। बाद में पयागपुर विशेश्वरगंज को दोबारा बहराइच में स्थापित कर पयागपुर को नई तहसील का दर्जा दिया गया था। इसके बाद से निजी बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया। तब से इकौना व गिलौला से भिनगा के लिए बसों के संचालन की मांग होती रही है। लेकिन बलरामपुर से भिनगा के लिए चलने वाली निगम की बस भिनगा से छह बजे व सात बजे बलरामपुर और दस बजे गोंडा के लिए संचालित हो रही है।
वहीं, बलरामपुर से भिनगा आने वाली निगम की बसें देर शाम भिनगा आ रही हैं। ऐसे में इकौना व गिलौला क्षेत्र के लोगों को भिनगा कचहरी सहित अन्य कार्यों के लिए निजी अथवा डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जमुनहा से भिनगा के लिए भी कोई सीधी बस सेवा नहीं थी। भिनगा व जमुनहा क्षेत्र की बसों को अस्थाई रूप से परसा डेहरिया तक संचालित किया जा रहा था। ऐसे में अब इकौना भिनगा व परसा भिनगा मार्ग के लिए बसों की परमिट जारी की गई है। जिसका जल्द संचालन प्रारंभ होगा। इससे जिले की करीब आठ लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष प्राइवेट बस ऑपरेटर्स भिनगा बहराइच संबद्ध मार्ग गिरधारी लाल पांडे बताते हैं कि 30 अप्रैल को मतदान है। मतदान बाद नए पदाधिकारियों का चयन होते हुए इन दोनों मार्गों पर बसों का संचालन नियमित रूप से कराया जाएगा।