{"_id":"6a022eed1c6433104809c873","slug":"traders-took-out-a-foot-march-and-submitted-a-memorandum-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120067-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च, सौंपा ज्ञापन
Tue, 12 May 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 12 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते व्यापारी।
श्रावस्ती। भिनगा में व्यापारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध की कड़ी निंदा करते हुए सोमवार को पैदल मार्च निकाला। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम रवींद्र कुमार को सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष सत्या के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट चौराहे से डीएम कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान उन्होंने अधिनियम का विरोध करने वालों के विरुद्ध नारेबाजी की। निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि यह अधिनियम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। इससे महिलाओं की गरिमा, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता मजबूत होगी। व्यापारी समाज ने विपक्षियों के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। इस मौके पर रामकिशोर गुप्ता, कन्हैया कसौंधन, मिठाईलाल गुप्ता, राजेश शुक्ला, अनुपम मिश्रा सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।