फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Took oath to make the society child marriage free

Shravasti News: समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ ली

Thu, 18 Dec 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 18 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Took oath to make the society child marriage free
श्रावस्ती। महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय सावधान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने बाल विवाह पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ भी ली।
विज्ञापन


नीति आयोग के डीपीए अभिषेक कुमार वर्मा ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है। बाल विवाह के दोषियों को सजा व जुर्माने का भी प्रावधान है। बाल संरक्षण इकाई से परामर्शदाता आशुतोष शुक्ला ने कहा कि विवाह के समय लड़की की आयु 18 व लड़के की आयु 21 वर्ष से कम हो, तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


डीएमसी सरिता मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह से लड़की व लड़के के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम व संजय कुमार वर्मा ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं ने बाल विवाह के विरोध में नाटक व गीत प्रस्तुत कर लोगों को ृमुग्ध कर दिया। साथ ही बाल विवाह न करने व समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या कैसरजहां, जिला समन्वयक सपना सोनी, नीलम, देहात इंडिया से जिला समन्वयक मोहम्मद यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed