Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Tomorrow 2879 children will appear for Navodaya entrance exam.

Shravasti News: कल 2879 बच्चे देंगे नवोदय प्रवेश परीक्षा

Fri, 12 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 12 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow 2879 children will appear for Navodaya entrance exam.
श्रावस्ती। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से 13 दिसंबर को कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के पांच केंद्रों पर 2879 विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विजय बहादुर पटेल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए पांच विद्यालयों का चयन किया गया है। 496 विद्यार्थियों के लिए लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज, 496 विद्यार्थियों के लिए नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी तरह से जगतजीत इंटर काॅलेज इकौना में 606, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में 677 व पंडित ब्रह्मदत्त उच्च माध्यमिक विद्यालय चैलाही में 604 विद्यार्थियों परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगी। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट novodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर 9761477586 व परीक्षा प्रभारी यादवेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 8840692401 संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed