{"_id":"621d0c1ae2580c1c4e56c32b","slug":"three-tier-security-of-evms-in-the-strong-room-paramilitary-forces-deployed-srawasti-news-lko6197316176","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम में ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा, अर्द्धसैनिक बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम में ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा, अर्द्धसैनिक बल तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मतदान के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम को त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। रविवार को मतदान के बाद देर रात तक पोलिंग पार्टियों द्वारा जमा करायी गयी ईवीएम को सीसीटीवी कैमरों के साथ पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों की निगरानी में सुरक्षित स्ट्रांग रूम में सीलबंद कराया गया।
अब 10 मार्च को मतगणना कार्य के लिए इन ईवीएम को निकाला जाएगा। स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत ही कलेक्ट्रेट परिसर में अनाधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार को एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने अपनी टीम के साथ स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर इसे और पुख्ता बनाने का निर्देश दिया।
18वीं विधानसभा के लिए रविवार शाम छह बजे खत्म हुए मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों के कलेक्ट्रेट पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक चलता रहा। हर पोलिंग टीम का पीठासीन अधिकारी देर रात तक अपने पोलिंग से जुड़े कागजातों का मिलान करने में जुटे रहे। देर रात तक चले ईवीएम जमा कराने के कार्य के कारण कई पीठासीन अधिकारियों को अपनी बारी के इंतजार में इवीएम मशीन को सिरहने रख कर घंटों इंतजार करना पड़ा।