फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three people hit Corona in Shravasti

श्रावस्ती में तीन लोग कोरोना की चपेट में आए

Mon, 21 Dec 2020 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three people hit Corona in Shravasti
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में अब तक 1255 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1212 लोग स्वस्थ भी हो गए। इनमें दो लोग सोमवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। मौजूदा समय जिले में कुल 25 एक्टिव मामले हैं, जबकि 18 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में भिनगा के पुरानी बाजार निवासी एक, नई बाजार निवासी एक व सिरसिया के भरथा रोशनगढ़ निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed