फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three people corona infected, one became healthy

तीन लोग कोरोना संक्रमित, एक हुआ स्वस्थ

Wed, 02 Dec 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Three people corona infected, one became healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं सिरसिया बाजार निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुआ हैं। उसे एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी के आजमबेगपुरवा निवासी एक व्यक्ति, गिलौला के गौहनिया निवासी एक, भिनगा के खलवा बाजार निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उधर सिरसिया बाजार निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ भी हुआ। जिले में अब तक 159456 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 158357 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक 1188 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 14 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय कुल 37 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है। इनमें से 10 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed