फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   three injured in road accident

अनियंत्रित कार ने साइकिल व स्कूटी सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

Tue, 03 Dec 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
three injured in road accident
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रही एक कार ने रविवार शाम विजयीपुरवा मुश्काबाद मोड़ पर एक साइकिल व स्कूटी सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें साइकिल व स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने कार सवार को वाहन सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के विजयीपुरवा मुश्काबाद मोड़ से गोपीनाथ (62) रविवार शाम कटरा बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह मोड़ के निकट पहुंचे तभी बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दिया। इसके बाद भाग रही कार ने एक स्कूटी सवार को भी ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

जिसमें विजयीपुरवा निवासी गोपीनाथ व स्कूटी सवार लक्ष्मनपुर चकवा निवासी अब्दुल जब्बार (60) व मोहम्मद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। जहां गोपीनाथ व आलम की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है। इस बाबत थाना प्रभारी इकौना रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर थाने में लाया गया है। वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed