{"_id":"6a62437c5ae73ba93c019204","slug":"three-arrested-with-5750-kg-of-cannabis-vehicle-seized-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121863-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 5.750 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 5.750 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, वाहन जब्त
Thu, 23 Jul 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
नवीन मार्डन श्रावस्ती पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोपी।
श्रावस्ती। गिलौला में तस्करों की सूचना पर बृहस्पतिवार को नवीन माॅडर्न थाना पुलिस ने भी तीन तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के पास से पांच किलो 750 ग्राम गांजा व अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है।
सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों ने कटरा क्षेत्र से गांजा लाने की बात कही थी। इसके बाद नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ तस्करों द्वारा बताए गए सोमनाथ के युवक के कटरा बाजार स्थित घर पर दबिश दी। जहां सोमनाथ नहीं मिला। इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि महिंद्रा वाहन से गांजे की खेप लाई जा रही है। थाना प्रभारी ने घर पर परशुरामपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों ने 5.750 किलोग्राम गांजा होने की बात स्वीकार की। तलाशी में गांजे के साथ चिलम, मोमबत्ती, रोलिंग पेपर, पैकिंग पन्नी, मोबाइल फोन और 3,590 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपियाें की पहचान कटरा बाजार निवासी सोमनाथ, वीरपुर निवासी गंगाराम तिवारी व छेदीलाल के रूप में हुई है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।