{"_id":"617f01b954031f10fd36a526","slug":"those-who-misbehave-with-women-will-go-to-jail-srawasti-news-lko602657596","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से अभद्रता करने वाले जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से अभद्रता करने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मश्रिावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महिलाओं व युवतियों को उनके अधिकारों व उनसे संबंधित नियम व कानून के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी के क्रम में तथागत गौतम बुद्ध राजकीय पॉलीटेक्निक सिरसिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव व सिविल जज प्रवर खंड मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहा कि कानून महिलाओं व बालिकाओं को विशेष सुरक्षा प्रदान करता है। यदि उनके साथ किसी प्रकार का भेद भाव होता है अथवा कोई उन्हें छेड़ता अथवा परेशान करता है। तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि बेझिझक आप अपनी शिकायत पुलिस अथवा टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही हैं। ताकि बेटियां परिवार पर बोझ न रहें। ऐसे में बेटियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह खूब मन लगा कर पढ़ाई करें।
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए तकनीकी प्रोजेक्ट को भी देखा गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सियाराम, अधिवक्ता विष्णु दत्त अस्थाना सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।