फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Those who make remarks on women will go to jail

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले जाएंगे जेल

Thu, 25 Nov 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Those who make remarks on women will go to jail
श्रावस्ती के कटरा बाजार में महिलाओं व युवतियों को जागरूक करती शक्ति मोबाइल टीम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी व शक्ति मोबाइल टीम गांव-गांव व विद्यालयों में जाकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक कर रही हैं। जहां उन्हें हेल्पलाइन नंबरों सहित सेल्फ डिफेंस के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

इसी के क्रम में गुरुवार को महिला बीट पुलिस अधिकारी व शक्ति मोबाइल टीम द्वारा नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के कटरा गांव, कटरा बाजार, वीरपुर व खरगौरा गणेश में चौपाल का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं व युवतियों को मिशन शक्ति अभियान फेज तीन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने उन्हें महिला सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन

साथ ही महिला आरक्षी सुषमा सिंह व सोनी देवी ने सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण किया। जबकि आरक्षी अर्चिता यादव ने महिलाओं व युवतियों को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर मदद लेने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि आपको किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है। तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकती है। इस दौरान अमृत महोत्सव व कानून-नियमों के बारे में जानकारी देते हुए पंफलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed