फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   There were more patients with fever in the health fair.

Shravasti News: आरोग्य मेले में बुखार के मरीज अधिक रहे

Mon, 03 Nov 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 03 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
There were more patients with fever in the health fair.
नासिरगंज पीएचसी में रविवार को मरीज देखते चिकित्सक। - संवाद
श्रावस्ती। लोगों को अवकाश के दिनों में भी बेहतर चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए रविवार को प्राथमिक स्वस्थ केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


मल्हीपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नासिरगंज में डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 41 मरीज आए, जिनमें बुखार के 18, त्वचा रोग के 14 व नौ मरीज अन्य बीमारियों के रहे। सभी का परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट पीएचसी में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें बुखार के 17, त्वचा रोग के 12 व अन्य बीमारियों के सात मरीज आए। सभी का परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुनहा पीएचसी में डॉ. सुमन बाबू के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बुखार के 27, डायरिया के दो, त्वचा रोग के पांच व पेट दर्द के पांच सहित अन्य मरीज आए। कटरा पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में सर्दी, खांसी व बुखार आदि के 47 मरीज आए। डॉ. अदिति पटवा ने मरीजों को बदलते मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी।


तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बुखार के सात, त्वचा रोग के छह व एलर्जी के नौ मरीज आए। सेमरी तरहर पीएचसी में डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बुखार के 10, सर्दी-जुकाम के आठ, त्वचा रोग के 12 सहित अन्य बीमारियों के मरीज आए। सभी मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed