फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   There were more patients of cold, cough and fever

Shravasti News: सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज रहे अधिक

Mon, 01 Dec 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 01 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
There were more patients of cold, cough and fever
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में मरीज की जांच करते चिकित्सक। -संवाद
वीरपुर/गिरंट बाजार/कटरा। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए ज्यादातर मरीज सर्दी-खांसी व जुकाम से पीड़ित रहे। बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की सेहत जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन


इकौना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रपाल की अध्यक्षता में आरोग्य मेला लगा। मेले में 38 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. इंद्रपाल ने बताया कि सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज अधिक रहे। उन्होंने बताया कि नौ बच्चों, 16 महिलाओं व 13 पुरुषों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान फॉर्मासिस्ट रामू प्रसाद वर्मा, एलटी हरीराम व वार्ड बॉय तरुण श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील की अध्यक्षता में आयोजित आरोग्य मेले में त्वचा संबंधी मरीजों की अधिकता रही। डॉ. शकील ने बताया त्वचा संबंधी 12, बुखार के छह व सर्दी-खांसी से पीड़ित पांच मरीज आए, सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी नासिरगंज में चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा 41 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि त्वचा रोग के 31 व अन्य बीमारियों से ग्रसित 10 मरीज पहुंचे। सभी की जांच कर दवाएं दी गईं। इस दौरान फाॅर्मासिस्ट चंद्रप्रकाश सिंह, एलटी नेहा कुमारी व एएनएम सुमन देवी आदि मौजूद रहीं।

पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में चिकित्साधिकारी डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आयोजित जन आरोग्य मेले में भी सबसे ज्यादा बुखार के 22 मरीज पहुंचे। त्वचा संबंधी बीमारी से ग्रसित 14 व आठ मरीज सर्दी-जुकाम के पहुंचे। डॉ. मसूद ने बताया कि सभी की जांच कर दवाएं दी गईं।


पीएचसी कटरा में डॉ. अदिति पटवा की अध्यक्षता में आयोजित जन आरोग्य मेले में 37 मरीज पहुंचे। सभी सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित रहे। जांच कर सभी को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed