{"_id":"67d869cd8c5fc31db600ac12","slug":"there-was-no-sale-at-any-purchasing-center-on-the-first-day-shravasti-news-c-104-1-srv1004-109955-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर नहीं हुई बोहनी
Mon, 17 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र लक्ष्मनपुर सेमरहनिया में लगा ताला।
श्रावस्ती। खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से सोमवार को क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू की गई। पहले दिन किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। कारण है कि अभी तक गेहूं की फसल तैयार नहीं हुई है।
जमुनहा तहसील क्षेत्र में सोमवार को गेहूं क्रय केंद्रों की पड़ताल की गई तो कहीं पर क्रय केंद्र बंद मिला तो कहीं सन्नाटा पसरा दिखा। गेहूं खरीद के लिए जिले में 37 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें खाद्य एवं रसद विभाग के आठ, एफसीआई के चार, एनसीसीएफ के तीन व पीसीएफ के 22 क्रय केंद्र शामिल हैं। गेहूं खरीद के लिए अब तक 774 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 148 किसानों का तहसील स्तर से सत्यापन भी पूरा हो चुका है। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हुई।
मल्हीपुर खुर्द स्थित साधन सहकारी समिति पर केंद्र प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, झरना, पंखा, नमी मापक यंत्र मौजूद हैं, लेकिन अभी तक बोरा उपलब्ध नहीं हो सका है। साधन सहकारी समिति शिकारी चौड़ा और बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लक्ष्मनपुर सेमरहनिया पर ताला लटका मिला। केंद्र प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने फोन पर बताया कि बहराइच लड़की की दवा कराने आए हैं।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी गेहूं की फसल तैयार न होने से कहीं भी खरीद नहीं हो सकी है।