{"_id":"6848b0dbc2d19dc07d00b7b6","slug":"there-are-many-problems-in-sirsia-market-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111914-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सिरसिया बाजार में समस्याओं में अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सिरसिया बाजार में समस्याओं में अंबार
Wed, 11 Jun 2025 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 11 Jun 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया बाजार में मुख्य मार्ग किनारे नहीं है नाला निर्माण, उत्पन्न है जन निकासी की समस्या।
सिरसिया (श्रावस्ती)। गांवों के चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी निभाने वाला सिरसिया ब्लाॅक मुख्यालय अपनी ही ग्राम पंचायत सिरसिया का विकास नहीं कर पा रहा है। यहां न तो जल निकासी की व्यवस्था है। और न ही नल से जल मिल रहा है। मुख्य मार्ग को छोड़कर शेष कई मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। इसकी जानकारी के बाद भी न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं, न जनप्रतिनिधि। ऐसे में स्थानीय लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।
भिनगा तुलसीपुर मार्ग पर स्थित सिरसिया बाजार को ब्लाॅक मुख्यालय सहित क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने का गौरव प्राप्त है। भिनगा व सोहेलवा जंगल के मध्य स्थित सिरसिया बाजार में सीएचसी, थाना, ब्लाॅक, डाकघर व बैंक सहित अन्य भवन व कार्यालय मौजूद हैं। नेपाल सीमा क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस बाजार में क्षेत्रवासियों सहित एसएसबी व नेपालियों का भी आना-जाना रहता है। विगत 15 वर्ष से सिरसिया बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग की जा रही है। यह मांग पूरी होना तो दूर स्थानीय लोगों को ग्राम पंचायत की भी समुचित सुविधा नसीब नहीं हो रही है।
देखा जाए तो बाजार के एक तरफ पहाड़ी नाला डगमरा तो दूसरी तरफ सूरज कुंडा नाला है। इसके बावजूद न तो मुख्य मार्ग के किनारे नाले का निर्माण कराया गया है, और न ही बाजार सहित गांव की गलियों में ही नाली बनवाई गई है। ऐसे में बरसात के दिनों में ही नहीं सामान्य दिनों में भी लोग अपने घरों का पानी निकालने को लेकर परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
यहां आज भी विद्युत उपकेंद्र घोलिया से ही आपूर्ति मिलती है। ऐसे में जहां हल्की बूंदाबांदी व जरा सी हवा चलने पर आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। वहीं लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ता है। यही नहीं यहां अभी तक नल से जल मिलना तो दूर मार्ग किनारे लगे ज्यादातर हैंडपंप भी खराब हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
बाजार निवासी बाबूराम गुप्ता बताते हैं कि जब ब्लॉक मुख्यालय का यह हाल है तो इससे क्षेत्र के विकास का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बारे में डीपीआरओ नंदलाल का कहना है कि ग्राम सचिव को मौके पर भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। किन कारणों से ऐसा है जांच कराकर कमियां दूर की जाएगी।
बनवाया जाएगा नाला
किन कारणों से सिरसिया बाजार में नाला निर्माण नहीं कराया गया है, इसकी जांच बीडीओ से कराई जाएगी। साथ ही वहां जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। -अजय कुमार द्विवेदी डीएम