{"_id":"5f735e438ebc3e9ba007c4be","slug":"the-worker-is-the-backbone-of-the-party-srawasti-news-lko542649223","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा/श्रावस्ती। भाजपा की ओर से मंगलवार को इकौना व गिलौला में मंडल प्रवास बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महामंत्री व बाराबंकी की पूर्व सांसद मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने इकौना, गिलौला व हरदत्तनगर गिरंट मंडल के अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की। कटरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ बताते हुए दायित्वों को निभाने को कहा।
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के श्वेतांबर जैन मंदिर में एक दिवसीय सेक्टर संयोजकों की कार्यशाला हुई। जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत मौजूद रहीं। इस दौरान पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटने के लिए शनिवार को अपनी टीम गठित की। प्रदेश में सात भाजपा महामंत्री बनाए गए।
इसमें बाराबंकी की पूर्व सांसद भी शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद बाराबंकी ने कहा कि संगठन ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है, यह ऐसी जिम्मेदारी है जिसकी कल्पना उन्होंने नहीं की थी। संगठन ने दायित्व देकर जिम्मेदारियों को बढ़ा दिया है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों को पार्टी के निर्देशानुसार निभाएं। जिससे संगठन को गतिशील बनाया जा सके।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने भी संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने गिलौला, लक्ष्मणनगर व हरदत्तनगर गिरंट मंडल के अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर पार्टी व संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, किसान बिल आदि के बारे में गांव गांव घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। इस मौके पर पूजा पांडे, संजू तिवारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।