{"_id":"67f97dbbde7721e06c03f60b","slug":"the-wedding-bells-will-ring-29-days-in-three-months-shravasti-news-c-104-1-srv1004-110480-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तीन माह में 29 दिन बजेंगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तीन माह में 29 दिन बजेंगी शहनाई
Sat, 12 Apr 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। वर्ष का दूसरा खरमास 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। ऐसे में वैवाहिक आयोजनों के साथ ही अन्य शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। इसके लिए जहां एक ओर लोग तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं मैरिज हॉल, कैटर आदि की बुकिंग भी जोरों पर है।
ग्रामीण परिवेश को समेटे इस जिले में शादियों में पुरानी परंपराओं के साथ नए रस्म की भी झलक साफ नजर आती है। जहां लोग किसी के खाली मकान में बारात टिका देते हैं। वहीं अब मैरिज हाॅल व डीजे बुक कराना लोगों की शान बन चुका है। 14 अप्रैल को खरमास के समापन के साथ ही वैवाहिक आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी।
पंडित राधेश्याम पांडेय ने बताया कि अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। इसी तरह से मई माह में 01, 05, 06, 08, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28 तथा जून माह में 05, 06, 07, 08, 09 तारीख को शुभ मुहूर्त है। हालांकि गुण-दोष व जन्म कुंडली के अनुसार भी वैवाहिक तिथियां तय की जाती हैं। इसलिए विवाह का मुहूर्त शोधन विषय विशेषज्ञों से अवश्य कराना चाहिए। अप्रैल व मई कि लगभग सभी तिथियों में मैरिज हाॅल बुक हो चुके हैं। वहीं रोड लाइट, बैंड, डीजे, कैटरिंग व टेंट की बुकिंग हो चुकी है। जबकि जून माह की तिथियां अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन
भिनगा में नौ तो इकौना में हैं पांच मैरिज हॉल
भिनगा नगर में नौ व इकौना में पांच मैरिज हाॅल हैं, जो लगभग बुक हो चुके हैं। मैरिज हाॅल व टेंट कारोबारी रामरूप गुप्ता ने बताया कि मैरिज हाॅल का बुकिंग रेट पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी है। कार्यक्रम में काम के अनुसार उसका रेट घटता बढ़ता है। इसलिए जो पार्टी जैसा काम लेती है उसको वैसा ही भुगतान करना पड़ता है। यहां पर लोग बुकिंग पैकेज को कम पसंद करते हैं।