Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The water level of Rapti started to decrease after crossing the danger mark

खतरे का निशान पार कर घटने लगा राप्ती का जलस्तर

Wed, 12 Aug 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
The water level of Rapti started to decrease after crossing the danger mark
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों पर मंगलवार रात हुई बरसात के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया। जैसे-जैसे लो लैंड का पानी राप्ती में आता गया। वैसे-वैसे यहां का जलस्तर बढ़ता चला गया। बुधवार को राप्ती का जलस्तर 127.85 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। राप्ती का जलस्तर बढ़ने के कारण गांवों में तो पानी नहीं चढ़ा लेकिन कटान की आशंका बढ़ गई। कई स्थानों पर रास्ते में जलभराव के कारण गांवों का आवागमन बाधित हो गया। हालांकि अब नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा है।
विज्ञापन

नेपाल में मंगलवार रात से ही बारिश होने के कारण राप्ती नदी ने बुधवार को बैराज पर खतरे के निशान को पार कर लिया। जिसके चलते राप्ती का पानी कछार के खेतों की ओर बढ़ने लगा है। इससे नदी के किनारे स्थित खेतों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

गांवों के अंदर अभी बाढ़ का पानी नहीं घुसने के कारण लोगों को कुछ राहत है। मगर खेतों में बाढ़ का पानी भरने के कारण किसानों को अपनी फसल के बर्बाद होने का खतरा सताने लगा है। साथ ही किसान कटान की आशंका को लेकर लोग सहमे हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी हरिहरपुर, बहोरवा, पिपरहवा, सर्रा उत्तमापुर, चहलवा, भौंसांव, जिगरिया, वीरपुर लौकिहा, अशरफ नगर, नरैनापुर व उत्तमापुर सहित कई गांवों में देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़े जलस्तर के बीच खेतों में कटान होने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इस बारे में अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड छह अजय कुमार बताते हैं कि नदी का जलस्तर अब घट रहा है। जिससे परेशानी की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed