फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The temperature started rising, the ponds started drying up

Shravasti News: चढ़ने लगा पारा, सूखने लगे तालाब

Wed, 26 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 26 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The temperature started rising, the ponds started drying up
गिलौला के सुविखा में बना अमृत सरोवर।
श्रावस्ती। मार्च में ही धूप की तपिश से ग्रामीण इलाकों में बने तालाब सूखने लगे हैं। भूगर्भ जलस्तर के नीचे जाने के कारण हैंडपंप व ट्यूबवेल के भी पानी छोड़ने की आशंका है। इससे मवेशियों के लिए पेयजल संकट की आशंका ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले में करीब 900 तालाब चिह्नित हैं। इसमें प्रशासन ने 550 तालाबों का निर्माण मनरेगा योजना के तहत करवाया है। वहीं वन विभाग द्वारा जंगल में जीवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए करीब 16 जलाशयों का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही जिले में फेज-वन के तहत 167 अमृत सरोवर का निर्माण हो रहा है। इसमें से 154 का काम पूरा हो चुका है। शेष तालाब प्राचीन समय से हैं। इनमें से इकौना व भिनगा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई तालाबों पर तो स्थानीय लोगों ने कब्जा कर वहां अवैध निर्माण तक करा लिया है, जो तालाब मौजूद हैं, उनमें भी पानी भरवाने की कवायद न होने से वह तेज धूप की तपिश के साथ चढ़ते पारे के कारण अब सूखने लगे हैं।
विज्ञापन

20 फीट तक गिर जाता है भूगर्भ जलस्तर
भिनगा व जमुनहा विकास क्षेत्र का सामान्य जलस्तर 10 फीट है। जो ग्रीष्म ऋतु में घटकर 15 से 18 फीट चला जाता है। वहीं इकौना व गिलौला क्षेत्र का सामान्य जलस्तर 12-14 फीट है, जो गर्मी में 18-20 फीट तक नीचे चला जाता है। असिंचित सिरसिया विकास क्षेत्र का सामान्य जलस्तर 15 फीट है, जो गर्मी के दिनों में 20 फीट तक चला जाता है। ऐसे में जब वर्षा ऋतु के बाद से अब तक बरसात नहीं हुई, तो इस बार यह समस्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी पशुओं में पेयजल संकट जैसी स्थिति नहीं है। जो तालाब सूखने लगे हैं, उनमें अप्रैल माह से पानी भरवाने के इंतजाम कराए जाएंगे, ताकि मवेशियों को पेयजल संकट न होने पाए। - राम समुझ, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed