फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The sun hidden in the clouds, the icy wind increased the cold

बादलों में छिपा सूरज, बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Tue, 22 Dec 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
The sun hidden in the clouds, the icy wind increased the cold
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को कोहरे व बदली के बीच सूरज छिपा रहा। वहीं पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी व इसके साथ चलने वाली पश्चिमोत्तर हवा के कारण लोग पूरे दिन ठंड से कांपते रहे। लगातार पड़ रही ठंड व ठिठुरन के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को कुछ देर के लिए निकली धूप ने लोगों को कोई राहत नहीं दी। वहीं शाम से शुरू हुआ घने कोहरे का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। इसके साथ ही छाई बदली ने सूरज को अपनी आगोश में छिपाए रखा। वहीं रात में पाला गिरने के कारण सुबह काफी ठिठुरन बढ़ गई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच लगातार छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

आर्द्रता 53 प्रतिशत पहुंच जाने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में ठंड से बचने के लिए राप्ती की कछार सहित तराई क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोग पूरे दिन अलाव का सहारा लेने को विवश रहे। वहीं नगरीय क्षेत्र में अलाव के लिए मंगाई गई लकड़ियां सूखी न होने के कारण सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को ठंड से कांपते देखा जा रहा है। हालांकि किसान मौसम की परवाह किए बगैर खेतों में लगी गेहूं की फसल की सिंचाई करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने गरीबों को बांटा कंबल
कटरा। इकौना के कटरा, खरगौरा बस्ती, अमारे भरिया, कल्याणपुर, डिंगराजोत, तेंदुआपंडित आदि गांवों से आए गरीबों को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कंबल वितरित किया। यह कंबल तहसील प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान विधायक ने कहा कि शीतलहर से बचने के लिए गरीब असहाय एवं दिव्यांगों को कंबल वितरित किया जा रहा है। वहीं एसडीएम राजेश मिश्रा ने कहाकि शासन की मंशा के अनुसार यह कंबल गरीबों को वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार इकौना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed