फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The second day also celebrated the birth anniversary of Shri Krishna

दूसरे दिन भी रही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Sun, 25 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The second day also celebrated the birth anniversary of Shri Krishna
जमुनहा में श्रीकृण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कृर्यक्रम प्रस्तुतम करते कलाकार। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को भी जिले भर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। मठ-मंदिरों व घरों में भगवान कृष्ण की झांकी सजाई गई। श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही शहर, गांव और कस्बे नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... तथा जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई... जैसे भजनों से गूंज उठे।
विज्ञापन

इस दौरान भक्तों ने आतिशबाजी भी की। इसके बाद जगह-जगह प्रसाद वितरण भी हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान कृष्ण के जन्म पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं विभिन्न थानों में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार की रात भी जिले में कई जगह मनाया गया। इस मौके पर जहां घरों में बाल गोपाल जन्मे, वहीं झांकियां भी सजाई गईं। कन्हैया की बाल लीलाओं के साथ ही गोपियों संग रासलीला का मंचन भी कई स्थानों पर किया गया। जिले के प्रमुख ठाकुरद्वारों सहित लोगों के घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मल्हीपुर थाने में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ से आए कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया। कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं, शिव पार्वती नृत्य व अन्य कार्यक्रमों का मंचन किया। इस दौरान एएसपी बीसी दुबे व सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद ने आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहीं कटरा स्थित राम जानकी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। यहां रासलीला मंडल वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक कई प्रमुख स्थानों पर कान्हा के जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके लिए ठाकुरद्वारों सहित अन्य मंदिरों को सजाया गया था।

इस अवसर पर मंदिरों व घरों में बजने वाले भगवान कृष्ण की लीलाओं से संबंधित भजनों से समूचा जिला कृष्णमय रहा। इसी क्रम में सोनवा, तुलसीपुर, जमुनहा, मल्हीपुर, रतनापुर, सिरसिया, गिलौला, इकौना, लक्ष्मनपुर, लक्ष्मननगर सहित अन्य स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed