फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The rain ruined the hard work of the farmers

Shravasti News: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Sun, 13 Apr 2025 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 13 Apr 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
The rain ruined the hard work of the farmers
मौसम को देखते हुए किसान कंबाईन से कटवा रहे फसल। 
श्रावस्ती। पिछले दो दिनों से रात में हो रही बरसात किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। दिन में खेतों में फैलाई गई कटी हुई फसल को किसान जैसे-तैसे सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन रात में होने वाली बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर देती है। ऐसे में किसान अब कंबाइन मशीनों से फसल समेटने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई आंधी और बारिश का सिलसिला शुक्रवार रात तक जारी रहा। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने खेतों में रखी फसल को पूरी तरह से भिगो दिया। शुक्रवार को किसानों ने भीगी हुई गेहूं की फसल को खेतों में फैलाकर सुखाने की कोशिश की थी। लेकिन शुक्रवार रात फिर से हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर दोबारा पानी फेर दिया। शनिवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह अनिश्चित बना हुआ है। इसी को देखते हुए किसानों ने अब बिना देर किए कंबाइन मशीनों के जरिए फसल की कटाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंबाइन की मांग बढ़ने के साथ ही मशीन मालिकों ने कटाई के रेट भी बढ़ा दिए हैं। इस संबंध में उप निदेशक कृषि सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि बरसात से गीली हुई फसल को गट्ठरों से खोलकर खेत में फैला दें, ताकि वह जल्दी सूख सके। यदि दिन में फसल सूख जाती है तो तुरंत उसकी मड़ाई भी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed