{"_id":"62740be70d28582508324d39","slug":"the-problems-of-pensioners-should-be-resolved-quickly-srawasti-news-lko6292236169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेंशन कैंप के दौरान मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों की पेंशन संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मेगा पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीएम ने शिविर में आए समाज कल्याण, प्रोबेशन एवं दिव्यांगजन विभाग से पेंशन पा रहे लाभार्थियों से मिलकर उनका हाल भी जाना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि विभागाध्यक्ष यह प्रयास करें कि लाभार्थियों की पेंशन कदापि न रुकने पाए। इसके लिए उनकी केवाईसी कराई जाए। साथ ही अन्य कमियों को भी सूचीबद्ध कर दुरुस्त करने के लिए निर्देशित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार गरीब, असहाय, निराश्रित एवं निर्बल वर्ग के व्यक्तियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर लाभान्वित कर रही है। इस मेगा शिविर के माध्यम से लोगों की पेंशन संबंधी समस्याओं का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराया जाए। जिससे उन्हें पेंशन के लिए चक्कर न लगाना पड़े।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए लोग कैंप में आकर अपना ई केवाईसी कराएं। जिससे भविष्य में उनकी पेंशन आती रहे। डीएम ने कहा कि खाद्यान्न संबंधी शिकायतें कोटेदारों के विरुद्ध आती है। जिनके निस्तारण के लिए आगामी दिनों में श्िविर लगाया जायेगा। ताकि गरीब, मजलूमों को खाद्यान्न की कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि पेंशन की समस्या के निराकरण के लिए विकास खंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित किया जायेगा। जहां लोग अपना आधार प्रमाणीकरण कराकर लाभ उठाएं। इस दौरान एडीएम कमलेश चन्द्र, सदस्य राज्य महिला आयोग कुमुद श्रीवास्तव, एसडीएम रोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खरायत, महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित पेंशनर मौजूद रहे।