{"_id":"6aad8354989f4a05ac07e4b8","slug":"the-police-are-your-friends-speak-openly-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123181-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पुलिस आपकी मित्र, खुल कर कहें बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पुलिस आपकी मित्र, खुल कर कहें बात
Sat, 19 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
जगतजीत इंटर काॅलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारी व छात्राएं।
कटरा/वीरपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि कॉलेज प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई रहे। सीओ ने छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने व किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पुलिस आपके मित्र की तरह है। आपको असुविधा न हो इसके लिए मिशन शक्ति केंद्रों व हेल्पलाइन् नंबरों पर सिर्फ महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। ताकि आप अपनी बात खुल कर रख सकें। इस दौरान थाना प्रभारी परमानंद, एसआई अर्चना आदि मौजूद रहीं।
सतर्कता ही सबसे ज्यादा जरूरी
-सोशल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, एटीएम कार्ड की जानकारी, पासवर्ड आदि जानकारियां साझा न करें।
- सोशल मीडिया पर एपीके फाइल पर क्लिक न करें, आपका अकाउंट हैक हो सकता है।
- सोशल मीडिया पर अपनी फोटो, दोस्ती के रिक्वेस्ट आदि पर पासवर्ड लगा कर रखें।
-सोशल मीडिया पर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करें।
- ऑटो या ई रिक्शा में अगर कोई परेशान करे तो तत्काल डायल 112 या फिर वीमेन पावर लाइन नंबर 1090 पर फोन करें।
छात्राओं ने किया सवाल-जवाब
सवाल- अगर एसआई बनके महिलाओं की सेवा करनी है तो क्या करना होगा। छात्रा- कृति पांडेय
जवाब- आपको अपनी पढ़ाई पूरी करनी है और उसके बाद आपको कंपटीशन की तैयारी करनी है। परीक्षा पास करने के बाद आपको मेडिकल व शारीरिक परीक्षण की परीक्षा पास करनी होगी।
सवाल- आईपीएस व आईएएस बनके देश की सेवा कैसे की जा सकती है। छात्रा- रोशनी व सुपन पांडेय
जवाब- आपको आईएएस व आईपीएस बनने के लिए स्नातक की परीक्षा पास करनी पड़ेगी। इसके बाद आपको यूपीएससी की परीक्षा पास करनी पड़ेगी।
सवाल- रास्ते में अगर कोई मनचला परेशान करे तो क्या करना चाहिए। छात्रा- पूजा जवाब- आपको तत्काल डायल 112 या फिर वीमेन पावर लाइन पर फोन करके सूचना देनी चाहिए। पांच से छह मिनट में पुलिस आपकी मदद को मौजूद मिलेगी।