{"_id":"68c9c2f7a4f715d5f902c265","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-cold-cough-and-fever-has-increased-due-to-the-change-in-weather-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114179-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मौसम के बदले मिजाज से सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मौसम के बदले मिजाज से सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े
Wed, 17 Sep 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पर मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज का असर साफ दिखा। परचा काउंटर हो या ओपीडी कक्ष हर जगह सन्नाटा रहा। हालांकि इस दौरान जो भी मरीज पहुंचे, उनमें से ज्यादातर सर्दी-जुकाम व बुखार से पीड़ित थे।
तराई में लगातार हो रही बारिश से बदले मौसम का असर जिला चिकित्सालय में भी दिखा। आम दिनों में जहां रोजाना 800-1000 परचे बनते थे, वहीं मंगलवार को 12 बजे तक मात्र 215 मरीजों के ही परचे बने। वहीं, चिकित्सकों के कक्ष में भी दो से तीन मरीज ही इलाज कराते नजर आए। इसी तरह से अल्ट्रासाउंड कक्ष हो या फिर सिटी स्कैन व एक्स रे कक्ष हर जगह सन्नाटा रहा। फिजीशियन डॉ. एके सिंह ने बताया कि मरीजों का दबाव आज काफी कम रहा। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार का ही इलाज कराने पहुंचे हैं। बारिश से जलजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में लोगों को पानी उबालकर व छानकर पीने की सलाह दी जा रही है।