{"_id":"6993720d2090d8f19d0961ba","slug":"the-miscreants-killed-the-owner-of-the-house-and-locked-the-son-in-the-room-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118056-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बदमाशों ने घर के मालिक की हत्या कर बेटे को कमरे में कर दिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बदमाशों ने घर के मालिक की हत्या कर बेटे को कमरे में कर दिया बंद
Tue, 17 Feb 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
भजोरेपुरवा में रोते-बिलखते परिजन। - संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। ग्राम पंचायत उल्लहवा के मजरा भजोरेपुरवा निवासी नेमराज पाठक (50) के घर रविवार रात चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। चाकू से हमला कर नेमराज की हत्या कर दी। उनके बेटे को घायल कर कमरे में बंद कर दिया। उनकी बहू ने बेड के नीचे छिपकर जान बचाई।
बदमाश अपने साथ जेवरात व नकदी भी ले गए। एसपी राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र ने मौके पर जांच की। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भजोरेपुरवा निवासी नेमराज पाठक रविवार की रात खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके पुत्र सुनील पाठक (28) व बहू लक्ष्मी अपने कमरे में सो रहे थे। रात लगभग 1.30 बजे उनके घर में बदमाश घुस आए।
विज्ञापन
बदमाशों ने चारपाई पर लेटे नेमराज पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। नेमराज की चीख सुन कमरे से निकले बेटे सुनील के सिर पर भी हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर बांध कर कमरे में बंद कर दिया।
बहू लक्ष्मी ने बताया कि ससुर की हत्या व पति पर हमला होता देख वह सहम गईं और कमरे में बेड के नीचे छिप गईं। लक्ष्मी ने बताया कि बदमाश उनके कमरे से जेवरात व दो हजार की नकदी आदि उठा ले गए। उन्होंने बताया कि ससुर के पास से क्या-क्या ले गए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
-- -- -- --
गोशाला के पास जाकर ठिठका डॉग स्क्वॉड
थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। इस पर एसपी राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ अपराध आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना के खुलासे के लिए एसएसबी के डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया गया। डॉग स्क्वॉड नेमराज के घर से कुछ दूरी पर स्थित गोशाला के पास जाकर ठिठक गया। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाने में लगी है।
-- -- -- -
जांच में जुटी हैं टीमें
अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओजी, सर्विलांस के साथ-साथ थाने की टीमें जांच में जुटी हैं।
-राहुल भाटी, एसपी