फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The link road connecting the villages of the border area is dilapidated

सीमा क्षेत्र के गांवों को जोडने वाला संपर्क मार्ग जर्जर

Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The link road connecting the villages of the border area is dilapidated
श्रावस्ती। इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग जर्जर है। जिसकी मरम्मत न होने के कारण आवागमन की समस्या उत्पन्न है। बरसात के दिनों में मार्ग पर जलभराव होने के कारण समस्या और बढ़ जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस पर ध्यान न देने से न सिर्फ क्षेत्रवासियों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र का भचकाही गांव नेपाल सीमा से सटा हुआ है। अनुसूचित जनजाति बाहुल्य भचकाही गांव के आसपास के गांव भी अनुसूचित जनजाति थारू बाहुल्य हैं। यहां सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी का चेकपोस्ट भी स्थित है। जहां नियमित एसएसबी के जवानों का आना-जाना बना रहता है। वहीं भचकाही को सिरसिया सहित जिला मुख्यालय भिनगा से जोड़ने के लिए सिरनिया मोड़ से भचकाही तक डामर मार्ग बनाया गया था। यह सड़क धीरे-धीरे खराब हो गई। वहीं विगत दिनों नेपाल सहित पहाड़ों पर हुई तेज बरसात के कारण पहाड़ी पानी आने के कारण यह सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं मार्ग कटने व उस पर गड्ढा बन जाने के कारण हल्की बरसात में भी राह चलना दूभर हो गया है। ऐसे में भचकाही, बनकटी, रावलपुर व गुज्जर गौरी सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा मार्ग मरम्मत की मांग कई बार की गई। इसके बाद भी समस्या पर ध्यान न दिए जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed