फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The hunter was killed by his own bullet

Shravasti News: अपनी ही गोली का शिकार हुआ था शिकारी

Tue, 19 Mar 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 19 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
The hunter was killed by his own bullet
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने रविवार को जंगल में गोली लगने से हुई युवक की मौत के मामले का खुलासा मंगलवार को कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त भरुही बंदूक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि भिनगा रेंज में सिरसिया के ग्राम रानीपुर भेला के चौबेपुरवा निवासी जुबेर की मौत गोली लगने से हुई थी। उसके भाई तौफिक रजा ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय ने तौफिक से ही पूछताछ की तो पता चला कि वो, जुबेर तथा गांव के ही कुद्दूस, गौस मुहम्मद व जुमई जंगल में हिरन का शिकार करने गए थे। जहां जुबेर ने हिरन पर निशाना लगाया पर गोली बंदूक में पीछे से निकल गई। जिसके लगने से जुबेर की मौत हो गई। कुद्दुस ने डर कर बंदूक छिपा दी थी। सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर कुद्दूस को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर भरुही बंदूक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed