फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The happy faces of the beneficiaries after getting the golden card

गोल्डन कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे

Thu, 23 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The happy faces of the beneficiaries after getting the golden card
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्रों को गोल्डन कार्डं देते डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तीन साल आयुष्मान के, स्वास्थ्य और सम्मान के संकल्प के साथ 30 सितंबर तक जिले में आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देने के साथ ही इस योजना को मूर्तरूप देने में सहयोग प्रदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम टीके शिबु ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवार अपना और अपने परिजनों की गंभीर बीमारियों का इलाज महंगे व अच्छेे अस्पतालों में नहीं करा पाते थे। सरकार ने गरीबों का जीवन बचाने व उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लांच किया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को पीएम मोदी द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य समाज के जातिगत, सामाजिक, आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। इस दौरान डीएम ने 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया। साथ ही लाभार्थियों से वार्ता कर योजना के लाभ के बारे में बताया। इसके साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा सहित यहां सबसे अधिक लाभार्थियों का उपचार करने के लिए आरोग्य मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत जिले के 72144 परिवारों को योजना से आच्छादित किया गया है। जिन्हें पांच लाख का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा दिया गया है। जिले में अब तक 99,348 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। 38,292 लाभार्थी परिवारों के कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनाया गया है। जिले में योजना के तहत सात राजकीय चिकित्सालय व एक निजी चिकित्सालय संबद्ध है। अब तक 5397 लाभार्थियों को योजना से स्वास्थ्य लाभ दिया गया है। इस योजना में 1500 से अधिक बीमारी व 2700 अस्पताल चिह्नित हैं। इसमें श्वास रोग, हृदय रोग, गुर्दा रोग, पेट रोग, अस्थि रोग, मस्तिष्क सामान्य जटिल सर्जरी एवं मेडिसिन के केसेज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 से 30 सितंबर तक सभी छूटे लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए ग्रामवार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जन सेवा केंद्रों द्वारा चयनित लाभार्थियों के निशुल्क गोल्डन कार्ड बनेंगे। लाभार्थी अपने पात्रता की जानकारी नजदीकी जन सेवा केंद्र, ग्राम की आशा बहु, कोटेदार व जन प्रतिनिधियों से अथवा 14555 पर फोन कर के प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र बाजपेई, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्णेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप, चीफ फार्मासिस्ट केके श्रीवास्तव, डीपीसी आयुष्मान भारत डॉ. पंकज यादव, डीडीएम मानवेंद्र, डीआईएसएम गोविंद शुक्ला सहित लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed