{"_id":"615f35158ebc3e62a314f460","slug":"the-great-festival-of-adishakti-started-the-court-of-matrani-was-decorated-srawasti-news-lko5990653134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिशक्ति का महापर्व प्रारंभ सज गए मातारानी के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिशक्ति का महापर्व प्रारंभ सज गए मातारानी के दरबार
विज्ञापन
श्रावस्ती। आदिशक्ति की नौ दिवसीय उपासना व जागृति का महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। इसके साथ ही मातारानी की आराधना के लिए शुक्रवार को जिले के कई स्थानों पर मूर्ति स्थापित की जाएगी। नवरात्र के पहले दिन मां आदिशक्ति के प्रथम रूप शैलपुत्री के रूप में देवी भक्तों की ओर से उनकी आराधना हुई।
संपूर्ण जगत की अधीश्वरी के उपासकों को मनवांछित फल देने व साक्षात्कार कराने वाला पुनीत अवसर शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो गया। इसी के साथ ही देवी मंदिर में ॐ ऐं ह्ीं क्लीं चामुडायै विच्चे व या देवी सर्व भूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता... आदि वैदिक मंत्रोच्चारण गूंजायमान हो उठे हैं। घरों में भी कलश स्थापना के साथ मां आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा के नौ रूपों की अलग-अलग दिवसों में आराधना भी प्रारंभ हो गई है।
नवरात्र के प्रथम दिन आदिशक्ति को प्रथम शैलपुत्री के रूप में पूजा गया। वहीं इसके साथ ही मुख्यालय भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, सिरसिया के दुर्गामंदिर, इकौना के मां ज्वाला मंदिर, बेचूबाबा, गिलौला के सदाशिव महादेव स्थित दुर्गामंदिर, जमुनहा के जगपतीनाथ मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों व काली स्थानों पर देवी भक्त पूजन अर्चन के लिए पहुंचने लगे हैं। इसी के साथ ही जिले के विभिन्न दुर्गा पूजन स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन व मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम भी प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन
आज पंडालों में आएंगी दुर्गा प्रतिमाएं
शारदीय नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार से पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित होनी हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं त्योहारों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे द्वारा पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।