{"_id":"698386d011682447980b8581","slug":"the-funds-of-government-schools-are-empty-of-teachers-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117738-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिक्षकों से खाली है राजकीय विद्यालयों का कोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिक्षकों से खाली है राजकीय विद्यालयों का कोष
Wed, 04 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय विद्यालयों में विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी है। ऐसे में विद्यार्थियों के शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन आसानी से किया जा सकता है। 29 विद्यालयों में से मात्र दो विद्यालय में गणित के शिक्षकों की तैनाती है। इसी तरह से विज्ञान व अंग्रेजी विषय के शिक्षक भी नाम मात्र के ही तैनात हैं।
एक तरफ जहां शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार नए-नए प्रयोग कर रही है। डिजिटल क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की कवायद कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ राजकीय विद्यालयों में पर्याप्त विशेषज्ञ शिक्षक ही नहीं है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 29 राजकीय विद्यालयों का संचालन किया है, लेकिन इन विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती ही नहीं है। 29 में से मात्र दो विद्यालयों में ही गणित के शिक्षकों की तैनाती है। इसी तरह से विज्ञान व अंग्रेजी विषय के मात्र 10-10 शिक्षक ही तैनात हैं। शेष विद्यालयों में अन्य विषयों के शिक्षक ही इन विषयों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। (संवाद)
शीघ्र शिक्षकों की संख्या होगी पूरी
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर पत्राचार किया गया है। शासन स्तर से शिक्षकों के चयन की कवायद भी चल रही है। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- सत्येंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस