फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The District Magistrate inspected Anganwadi centers and schools.

Shravasti News: डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों का किया निरीक्षण

Mon, 06 Jul 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 06 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected Anganwadi centers and schools.
उच्च प्राथमिक विद्यालय नासिरगंज का निरीक्षण करतीं डीएम।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने शनिवार को जमुनहा क्षेत्र के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र नासिरगंज प्रथम में कार्यकर्ता विमलेश पोषण ट्रैकर ऐप नहीं चला पाईं, सहायिका गीता अनुपस्थित मिलीं। केंद्र में प्रकाश, पंखे, वेइंग मशीन, संतोषजनक पोषाहार वितरण जानकारी का अभाव व जर्जर शौचालय देख डीएम ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नासिरगंज में कम विद्यार्थी उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नासिरगंज काला में 155 में से 119 विद्यार्थी मिले। डीएम ने बच्चों से गणित के प्रश्न हल कराए, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी और यूनिफॉर्म के लिए प्रधानाध्यापक को प्रेरित करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र नासिरगंज काला में उपस्थिति पंजिका कार्यकर्ता अपने साथ रखती थीं, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी दस्तावेज केंद्र पर रखने, परिसर की सफाई, शौचालय, रसोईघर व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed