फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The dilapidated roof of the Panchayat fell on two children, their condition is critical.

Shravasti News: दो बच्चों पर गिरी पंचायत की जर्जर छत, हालत गंभीर

Sat, 01 Nov 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated roof of the Panchayat fell on two children, their condition is critical.
ग्राम चौगोईं में पंचायतभवन की गिरी छत। - फोटो : ग्राम चौगोईं में पंचायतभवन की गिरी छत।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चोगोंई के मजरा जोगिया में बने पंचायत भवन की जर्जर छत शुक्रवार सुबह भरभरा कर गिर गई। छत के नीचे दबने से गांव निवासी आदित्य कुमार (7) व राम उजागर (10) मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 15 साल पहले पंचायत भवन का निर्माण करवाया गया था। पंचायत भवन की गुणवत्ता सही न होने से प्रधान ने इसे हैंडओवर नहीं लिया था। इसके चलते पंचायत भवन और जर्जर हो गया। शुक्रवार सुबह गांव निवासी आदित्य और राम उजागर पंचायत भवन के नीचे खेल रहे थे। इस दौरान जर्जर छत दोनों पर गिर गई। यह देखकर गांव के लोग दौड़े और दोनों बालकों को मलबे से बाहर निकाला। बहराइच मेडिकल कॉलेज में आदित्य की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


कई बार मांग के बाद भी नहीं ढहाया जर्जर भवन
घायल बालकों के पिता दिनेश कुमार व शोभाराम सहित अन्य ग्रामीणों ने विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि खंडहर हो चुके पंचायत भवन को ढहाने के लिए कई बार गांव के सचिव व बीडीओ से मांग की गई, लेकिन जिम्मेदार मौन रहे। इसके चलते दो बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत भवन 15 साल पहले बनाया गया था, जिसे गुणवत्ता सही न होने से ग्राम पंचायत ने हैंडओवर नहीं लिया था। जर्जर पंचायत भवन को गिरवाने के लिए पत्राचार किया जाएगा। -राधेश्याम यादव, पंचायत सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed